1. समिति का नाम:- राजकोशल शिक्षण समिति, बिलासपुर (छ.ग.) होगा।
2. समिति का पंजीयन क्रमांक:- 1060
3. समिति का पंजीयन दिनांक:- 22.09.2009
4. समिति का कार्यालय:- वर्तमान में 29/89 नारियल कोठी दयालबंद, तहसील व जिला बिलासपुर (छ.ग.) होगा।
5. समिति का कार्य क्षेत्र:- इस समिति का कार्य क्षेत्र बिलासपुर नगर रहेगा।
6. इस समिति के उद्देश्य निम्नलिखित होंगे:-
1. राज्य व क्षेत्र में एक सुगठित व सुसज्जित अधोसंरचना युक्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्था स्थापित करना जो उत्तम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा-प्रसार का माध्यम बन सके।
2. 21वीं सदी के भारत व नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य की अपेक्षाओं के अनुकूल अध्यापकीय व्यवसाय हेतु सुदक्ष एवं सुप्रशिक्षित शिक्षक तैयार करना।
3. संस्था में सेवा पूर्व एवं सेवा कालीन दोनों प्रकार के प्रशिक्षणों की व्यवस्था करना।
4. संस्था का सतत् विकास करते रहना ताकि राज्य में शैक्षिक प्रचार-प्रसार हेतु उसका बहुआयामी उपयोग किया जा सके।
5. उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण के विभिन्न स्तरों व विभागों की शिक्षा-व्यवस्था हेतु सदैव प्रयत्नशील रहना ताकि मानव संसाधन का विकास हो और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दिया जा सके।